UP Police Bharti 2024 : 12वीं पास वालों के लिए 40000 पदों पर नई भर्ती, जानें पूरी खबर!

UP Police Bharti 2024 : वर्तमान समय में 60,000 से अधिक कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसमें लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। बड़ी खबर ये है कि हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ के द्वारा कहा गया है कि यूपी पुलिस में 40,000 से ज्यादा भर्तियां जल्द होंगी।

इसीलिए आगामी यूपी पुलिस भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी हैं जो पुलिस विभाग में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए जानना बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम, आपको यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी देंगे ताकि आप इस भर्ती में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें और अपना सिपाही बनने का सपना पूरा कर सकें।

UP Police Bharti 2024

आगामी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बारे में फिलहाल तो केवल योगी आदित्यनाथ ने ही जिक्र किया है। इस भर्ती के आयोजन में काफी समय है। लगभग 6 महीने बाद ये भर्ती आयोजित की जा सकती है। इसीलिए यूपी पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास काफी अच्छा समय है।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि हाल ही में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 60,000 से ज्यादा पदों पर आयोजित की गयी थी जिसमें 50 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इस भर्ती मे आवेदन किया था। इस भर्ती की खास बात ये थी कि इसमें न केवल उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों ने बल्कि बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। वर्तमान में यह भर्ती प्रक्रिया जारी है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की बड़ी अपडेट

वर्तमान में योगी आदित्यनाथ के द्वारा यूपी पुलिस भर्ती के 40,000 पदों की घोषणा की गई है। जो उम्मीदवार किसी कारण वश पिछली भर्ती का हिस्सा नहीं बन पाए थे और निराश थे, उन सबके लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। साथ ही ये सुनहरा अवसर उन उम्मीदवारों को भी मिलेगा, जो हाल ही में परीक्षा देकर आए हैं और किसी कारणवश नियुक्त नहीं हो पाते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती अपडेट को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह भर्ती अगले 6 महीनों में आयोजित कर दी जायेगी। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ व्दारा सार्वजनिक परीक्षा में अनैतिक साधनों को रोकने के लिए अधिनियम की भी प्रसंशा की गई है। यह थी बताया गया है कि इस आधनियम के तहत नियुक्ति प्रक्रिया सही ढंग से की जा सकेगी।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। क्योंकि इस भर्ती में शैक्षिणक योग्यता 12वीं पास मांगी जायेगी।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी ही चाहिए। वहीं उम्मीद‌वार की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जायेगी।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में वे सभी उम्मीद‌वार आवेदन कर सकेंगे, जो निर्धारित योग्यता रखते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य के युवाओं के अलावा अन्य राज्यों के युवा भी इस भर्ती में आवेदन कर पाएंगे। लेकिन उम्मीदवारों का योग्य होना जरूरी है। युवाओं को सलाह दी जाती है कि एक बार फिर सुनहरा मौका आपके हाथ लगेगा, इसे सही ढंग से इस्तेमाल कर अपनी नौकरी और पुलिस विभाग में सेवा का सपना पूरा करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

सड़कों पर कोहराम मचाने आया Volkswagen का ये जबरदस्त मॉडल! फॉर्च्यूनर को पीछे छोड़ने आया Mahindra का ये 4×4 SUV मॉडल TVS Raider के तोते उड़ाने आई Bajaj Pulsar NS200! Yamaha को रौंदने लॉन्च हुई Bajaj Pulsar N250 बाइक! 125cc के दमदार इंजन के साथ Hero लॉन्च करने वाला है ये धांसू बाइक!