Har Ghar Tiranga Certificate Download : मात्र 1 क्लिक में डाउनलोड करें हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट, जानें तरीका!

Har Ghar Tiranga Certificate Download : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के द्वारा देश के नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एवं उसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया चुका है जिसे ” हर घर तिरंगा” के नाम से जाना जा रहा है। लोग बढ चढ़कर इस अभियान में भाग ले रहे हैं और देश के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित कर रहे हैं। आप भी इसमें ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर देश के प्रति अपना प्यार और तिरंगे के प्रति अपना सम्मान दिखा सकते हैं।

वर्तमान समय में आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलग-अलग क्षेत्र में संबंधित तैयारी की जा रही है ताकि 15 अगस्त के शुभ अवसर को हर्ष और उमंग के साथ मनाया जाए। इस स्वतंत्रता दिवस को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा भी एक अच्छी पहल शुरू की गई है जो हर घर तिरंगा के नाम से जानी जा रही है।

अगर आप हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हिस्सा लेते हैं तो आपको हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट प्राप्त हो सकेगा जो आपके राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करेगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट को किस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं? पूरी जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक जुड़े रहें।

Har Ghar Tiranga Certificate Download

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट पुरुष और महिलाओं दोनों को दिया जाएगा। हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट केवल उन्हीं नागरिकों को दिया जाएगा जिन्होंने इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया होगा। यदि आप इसकी वेबसाइट पर जाकर तिरंगे के साथ में अपनी सेल्फी फोटो को अपलोड करते हैं तो आप इस सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर पाएंगे।

इस स्वतंत्रता दिवस पर आप इस शुभ अवसर को हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हुए हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्या करना है, चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट को जारी करने का उद्देश्य प्रधानमंत्री कि एक बार फिर देश के सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करने के लिए अधिक से अधिक नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाए जिससे हमारे देश में राष्ट्रीय एकता एवं गौरव को बढ़ाया जा सके। भारत सरकार का लक्ष्य है कि देश के सभी नागरिक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा बनकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान और समर्पण प्रदर्शित करें एवं तिरंगे के साथ में अपनी सेल्फी को लेकर संबंधित सर्टिफिकेट को भी प्राप्त करें।

हर घर तिरंगा महत्वपूर्ण तिथि

अगर आप हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान को 9 अगस्त 2024 से शुरू किया जा चुका है वहीं इसे 15 अगस्त 2024 को सफलतापूर्वक समाप्त किया जाएगा। इन 6-7 दिनों में हर घर तिरंगा अभियान जोरों शोरों से मनाया जाएगा। हर नागरिक इस अभियान का हिस्सा बनकर हिंदुत्व राष्ट्र का प्रदर्शन करेगा।

हर घर तिरंगा हेतु आवश्यक दस्तावेज

हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने हेतु आप सभी नागरिकों के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होना अनिवार्य है। तभी आप इस अभियान का हिस्सा बन सकेंगे। इसके बाद आप इसका प्रमाण-पत्र (हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट) भी पा सकेंगे।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें

  • हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको हर हर तिरंगा की ऑफिशल वेबसाइट harghartiranga.com को Visit करना होगा।
  • अब आपके सामने इसका होमपेज खुलेगा जिसमें आपको Take Pledge के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Next बटन पर क्लिक करना है जिससे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज में अपना नाम मोबाइल नंबर दर्ज करना है एवं अपने देश को सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना होगा एवं आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपके सामने शपथ पेज खुलेगा जिसे आप ध्यान से देखें व पढ़ें और Take Pledge के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद दोबारा एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करना है। तिरंगे के साथ सेल्फी होना अनिवार्य है।
  • अब आपको सबमिट का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है और फिर आपके सामने सर्टिफिकेट ओपन हो जाएगा। जिसे आप Download ऑप्शन पर क्लिक करके आसानी से अपने फोन में डाउनलोड कर सकेंगे।

निष्कर्ष –

तो यह थी दोस्तो Har Ghar Tiranga Certificate से जुड़ी सारी जानकारी। अगर अभी भी इससे जुड़ा कोई भी सवाल, सुझाव या शिकायत आपके मन में है तो Comment में हमें जरूर बताएं। लेख में हमारे साथ अंत तक जुड़े रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment